गंगरार 6 अगस्त, सारणेश्वर महादेव मंदिर में सावन महोत्सव के तहत प्रदोष पर्व पर परम्परागत रूप से भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग धरा, अर्धनारीश्वर का रूप धारण कराया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचल से भी कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु सारणेश्वर महादेव पहुंचे। बुधवार को सावन महोत्सव के तहत प्रबंध कारिणी समिति की ओर से परम्परागत रूप से विद्वान पंडितों के सानिध्य में ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश शर्मा, लक्ष्मी लाल नोग्या, गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी, संपत गिरी, कुलदीप विक्रांत दशोरा , प्रकाश शर्मा, मनीष पोरवाल, एवं हीरालाल सालवी ने पूजा अर्चना व अभिषेक कर महाआरती उतारी गई।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि सांयकाल भगवान सारणेश्वर महादेव को ट्रस्ट की ओर से छप्पन भोग धरा प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर भगवान शिव का अर्धनारीश्वर व केदारेश्वर स्वरूप धारण करा फूलों से विशेष श्रृंगार भी किया गया। जहां देर रात तक अंचल के श्रद्धालुओ की दर्शनार्थ भारी भीड़ उमड़ी । अध्यक्ष सुरेश शर्मा के अनुसार बुधवार को ही सोनियाणा ग्राम से पूर्व प्रधान देवीलाल जाट व ऐरा ग्राम से भंवर सिंह हाड़ा के नेतृत्व में आए सैकड़ों श्रद्धालु कावड़ियों ने भगवान सारणेश्वर महादेव के दर्शन, पूजा व अर्चना कर महादेव से गंगाजल अपनी अपनी कांवड़ों में भर कावड़ियों ने ढोल ढमाके के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने अपने गांव कावड़ यात्रा निकाल कर वहां स्थित शिवालय में भगवान महादेव को जल चढाया । संध्या आरती के बाद प्रदोष भजन जागरण समिति के भजन गायकों ने भजनो की शुरुआत की।
2,519 Less than a minute




