

वंदेभारतलाइवटीव न्युज- बुधवार 06 अगस्त 2025-: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज तीन बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों में जनधन खाता योजना, डेड एकाउंटस क्लेम, और निवेश से संबंधित है। रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 04से 06 अगस्त 2025 तक चली बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा जी ने इसकी जानकारी आज 06 अगस्त को मीडिया मे दी। जनधन खाता योजना के लिए विशेष अभियान वर्ष 2015 में चलाया गया था जिसके अब दस वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जनधन खाता धारकों को अपना केवाईसी फिर से दुबारा करवाना होगा। रिजर्व बैंक ने इसके लिए बैंकों को 01 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक सभी ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। बैंकों द्वारा लगाए जा रहे इन कैंपों मे जनधन खाताधारक अपना केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं। नया खाता भी खुलवा सकेंगे। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन खातों को वर्ष 2014-15 में खोला गया था उनके खाताधारकों को केवाईसी अपडेट करवाना जरूरी है। इन सभी खातों के केवाईसी की वैधता दस वर्ष की थी। खाता जारी रखने के लिए केवाईसी अपडेट करवाना जरूरी होगा। रिजर्व बैंक ने डेड एकाउंटस धारकों के क्लेम सेटलमेंट के लिए यूनिफारम प्रोसेस की घोषणा की है। अभी हर बैंकों के नियम अलग होते थे, जिससे परिवार वालों को सेटलमेंट में देरी और असुविधा होती थी। अब जल्द ही सभी बैंकों के लिए मृत ग्राहकों के क्लेम दावे निपटारे के लिए एक जैसे नियम बनाए जायेंगे। इसमे नॉमिनी कानूनी वारिस अथवा परिवार के सदस्यों के लिए एक जैसी सुविधा और एक जैसे दस्तावेज होंगे। इससे बैंकों में क्लेम करना और पैसे निकालना और भी आसान हो जायेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों के लिए सरकारी बॉन्डस ट्रेजरी बिल में निवेश करना सरल कर दिया है। राज्य बैंक के रिटेल डायरेक्ट “पोर्टल पर एक और नया ऑटो बिडिंग” फीचर जोड़ा गया है। इस नये फीचर से ग्राहक एक बार में ही नए और दुबारा निवेश के लिए ऑटोमोटिक बोली लगा सकते हैं। इससे बार बार मैन्युअल रूप से बोली लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।



