A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आठ माह बाद भी सांसद वादा पूरा नहीं कर पाए – आनंद 

उग्र आंदोलन की चेतावनी

कुसमी । कई -कई वर्षों से शंकरपुर भदौरा रेल्वे स्टेशन मे भदौरा शंकरपुर के ग्रामीण जन सहित पुरे कुसमी ब्लॉक के रहवासी एवं कुछ मझौली ब्लॉक के रहवासी भी इंटरसिटी स्टापेज की मांग को लेकर कई मर्तबा समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ के नृतत्व मे धरना प्रदर्शन भी किये धरना प्रदर्शन मे यह भी देखा गया की इंटरसिटी स्टापेज़ की मांग को लेकर ज़ब ज़ब आंदोलन या धरना हुआ उसमे कुसमी ब्लॉक के सांथ ही मझौली ब्लॉक के कुछ गांव के जिनमे निधपुरी धनसेर,महखोर,टिकरी, आदि गांव के लोग भी शामिल होते रहें लेकिन महज आश्वासन ही मिलता रहा और एक बार फिर से शंकरपुर भदौरा मे इंटरसिटी स्टापेज़ सहित अन्य मांगो को लेकर अगले सितंबर माह मे आनंद सिंह ददुआ द्वारा धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जायेगा ।

IMG 20250806 WA0045आनंद सिंह ददुआ ने बताया कि 8 महीने पहले सांसद डॉ राजेश मिश्रा भदौरा गांव आकर वादा किये थे की इंटरसिटी एक्सप्रेस क स्टापेज़,ओभर ब्रिज का कार्य एवं शासकीय स्टेशनमास्टर बैठने की स्वीकृति मिल चुकी है एक -दो महीने बाद इंटरसिटी भी रुकेगी, ओभर ब्रिज का कार्य भी चालू होगा एवं शासकीय स्टेशन मास्टर बैठने लगेगा लेकिन 8 महीने बीत गए सांसद का वादा झूठा निकला आनंद सिंह ददुआ ने कहा की मानसूत्र सत्र चल रहा है सांसद द्वारा सब मुद्दे उठाये जा रहे हैं लेकिन शंकरपुर रेल्वे का मामला क्यों नही उठाया जा रहा है जबकि कुसमी ब्लॉक आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक है भदौरा स्टेशन सीधी -कुसमी और जनकपुर (छ.ग.)से जुड़ा मार्ग है भदौरा स्टेशन सड़क मार्ग और रेल मार्ग से दोनों से जुड़ा हुआ मुख्य मार्ग है ददुआ ने कहा ज़ब हम मुद्दे को लेकर आंदोलन करते हैं तो हमें झूठा आश्वाशन ही दिया जाता है उन्होंहे अल्टीमेटम दिया है की इस महीने अगर हमारी मांग पूरी नही हुई तो अगले माह सितंबर मे क्षेत्रवासियों के सांथ उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!