
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, मंगलवार 12 अगस्त 2025-: नागपुर शहर के अमरावती रोड के महाराजबाग चौक से लेकर आरटीओ तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली लंबे समय से प्रतीक्षारत आरटीओ फ्लाईओवर निर्माण का कार्य लगभग लगभग पूरा हो चुका है प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस फ्लाईओवर को आम जनता के आवागमन के लिए 31 अगस्त को खोल दिया जायेगा। फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता अभी खोलने में कुछ दिनों का समय और लगेगा । आरटीओ फ्लाईओवर से नागपुर के यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। आरटीओ फ्लाईओवर विशेष रूप से उन वाहन चालकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा जो कि विश्वविद्यालय क्षेत्र से अमरावती मार्ग तक आना जाना चाहतें हैं।पुल का एक भाग आरटीओ भोले पेट्रोल पंप से शुरू होकर आरटीओ चौक होते हुए नागपुर विश्वविद्यालय कैंपस चौक की ओर जाता है। इसमे पैदल चलने वालों और साईकिल चालकों के लिए भी एक सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था की गई है। जानकारी अनुसार पुल के नीचे सड़क के लिए स्लैब डालने के कार्य जारी है। इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने के बाद आरटीओ चौक और उसके आसपास के इलाके मे अब भीड़भाड़ भी कम हो सकता है। नागपुर शहर वासी इस फ्लाईओवर के शुरू होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब इसके शुरू होने से शहर के बुनियादी ढांचे मे भी एक बड़ा बदलाव लायेगी।


