A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह कल मंगलाना में 

IMG 20250817 WA0016 2

मकराना. अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की डीडवाना- कुचामन जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 24 अगस्त को मंगलाना में समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा। जिला शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद सीदड के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह किशनगढ़ रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के दिल्ली अध्यक्ष रामपाल जांगिड़ शामिल रहेंगे वही समारोह की अध्यक्षता बरवाली सरपंच महेश जांगिड़ करेंगे। इस दौरान महासभा दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष लादूराम सीदड तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ सुबह 10.15 बजे अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलन से होगा तदर्थ अतिथियों का सम्मान किया जाने सहित 12.15 बजे नवगठित कार्यकारिणी को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर 1.15 बजे सामूहिक भोज के साथ आयोजन का समापन होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!