
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। दिन में गोशाला,शाम को सेक्स रैकेट का अड्डा,पिंकी ने बर्बाद किया कई लड़कियों का जीवन ।।
मुरादाबाद ।।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिससे आपका दिल दहल जाएगा।कांशीराम नगर की पिंकी ने गोशाला की आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा खड़ा कर कई लड़कियों का जीवन बर्बाद कर दिया।दिन में पिंकी खुद को सामाजिक सेवा के नाम पर गोशाला चलाने वाली महिला बताती थी,शाम होते ही उसका घर अय्याशी का अड्डा बन जाता था।देर रात तक ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहता था और मासूम लड़कियां मजबूरी में शरीर बेचने को मजबूर कर दी जाती थीं। बता दें कि तीन दिन पहले ट्रेन में बिना टिकट पकड़ी गई युवतियों ने अपनी आपबीती बताई,उसके बाद पुलिस ने छापामारी की थी।मौके से पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को भी बरामद किया था,जिसे बंधक बनकर रखा गया था।पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
☠️कैद की गईं लड़कियां,बाहर जाने पर मिलती थी सजा–
जांच में खुलासा हुआ कि पिंकी के घर से तीन लड़कियों को छुड़ाया गया।इनमें अमरोहा की जोया की एक युवती पिछले एक साल से कैद थी।बिहार की दो लड़कियां भी दो और तीन महीने से उसके चंगुल में थीं।पीड़िताओं ने बताया कि बाहर जाने की कोशिश पर आरोपी तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर उनकी बेरहमी से पिटाई करते थे।इतना ही नहीं आपस में बातचीत करने पर भी सख्त पाबंदी थी।
☠️रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से फंसाई जाती थीं लड़कियां–
पुलिस जांच में सामने आया कि पिंकी का साथी सचिन रेलवे स्टेशन,रोडवेज बस अड्डे और भीड़भाड़ वाली जगहों से मजबूर,घर से भागी या अकेली लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था,इसके बाद उन्हें पिंकी के घर लाकर कैद कर दिया जाता था, इसके बाद लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।बरहाल पुलिस ने पिंकी,सचिन और अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
🥷रोटी जली तो जलाए हाथ–
पीड़िताओं का बयान दिल दहला देने वाले हैं।एक किशोरी ने बताया कि खाना बनाते समय रोटी जल जाने पर आरोपी विजय ठाकुर ने उसके हाथ पर तेल डालकर आग लगा दी थी। इससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। किशोरी फूट-फूटकर रोते हुए बोली कि सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
🥷रातभर की जाती थी दरिंदगी–
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि रात-रातभर उनके साथ दरिंदगी होती थी।विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि अवनीश ने उसे शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया।वहीं पिंकी ना सिर्फ उन्हें ग्राहकों के हवाले करती थी बल्कि दिन में घरेलू काम भी कराती थी।
🚨पुलिस की कार्रवाई जारी–
यह मामला खुलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस अब सभी आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है। फिलहाल पिंकी,सचिन,विजय ठाकुर और अवनीश को हिरासत में लिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।