
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर शनिवार 23 अगस्त 2025-: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने आज शनिवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए घोषणा की सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग को “फोरलेन” के रूप में विकसित किया जायेगा। जबलपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी जी ने कहा कि इस फोरलेन के निर्माण से क्षेत्रीय यातायात के साथ साथ औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को गति मिलेगी और इस मार्ग पर परिवहन भी आसान होगा। गडकरी जी ने कहा कि सावनेर छिंदवाड़ा सिवनी फोरलेन निर्माण से स्थानीय नागरिकों को भीअवसर भी इसका लाभ मिलेगा और इससे रोजगार के बढ़ेंगे। सावनेर छिंदवाड़ा सिवनी मार्ग को प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर तक “हनुमान पथ फोरलेन” के रूप मे भी विकसित किया जायेगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद जामसांवली हनुमान मंदिर की यात्रा भक्तजनों के लिए आसान और सुविधाजनक हो जायेगी। इस फोरलेन निर्माण से सिवनी छिंदवाड़ा के आसपास के क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास में भी तेजी आ सकती है।




