A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

नवीन औद्योगिक क्षेत्र जेतपुरा में भूखण्ड आवंटन हेतु एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार, 28 अगस्त 25।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धार ने बताया कि म.प्र. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग व्दारा धार जिले में स्थित धार तहसील के औद्योगिक क्षेत्र जेतपुरा में 11 प्लाट औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक सितम्बर से 15 सितंबर तक प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किए जायेंगे। उक्त प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsm.-gov.in पर सम्पादित की जायेगी। प्रक्रिया अंतर्गत प्रमुख शर्ते के तहत प्रत्येक भूखंड हेतु आवेदन शुल्क 5000 रूपये होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं होगा, आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजी की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन जमा करवानी होगी। भूखंडों का आवंटन म.प्र. एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बेबसाईट www.mpmsm.-gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!