A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर: कई खाद भंडारों का लाइसेंस निलंबित, जिलाधिकारी के आदेश पर सघन जांच अभियान जारी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाजीपुर

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जिले में उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी ने मुहम्मदाबाद व सैदपुर तहसीलों के विभिन्न खाद भंडारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

निरीक्षण में पाया गया कि मेसर्स त्रयंबकेश्वर ट्रेडर्स, बालापुर, मुहम्मदाबाद के यहां स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। वहीं मेसर्स शिवशक्ति ट्रेडर्स, बालापुर, मुहम्मदाबाद पर बिक्री रजिस्टर 21 अगस्त 2025 से शुरू किया गया था, लेकिन पुराना रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अलावा रजिस्टर में किसानों का मोबाइल नंबर और रकबा अंकित नहीं था।

मेसर्स किसान कृषि केन्द्र, शहबाजकुली, मुहम्मदाबाद के बिक्री केंद्र पर ब्लैंक रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड टंगे मिले, जिन पर कोई एंट्री नहीं थी। स्टॉक रजिस्टर भी वहां मौजूद नहीं था। इसी तरह मेसर्स हरिओम फर्टिलाइजर, शहबाजकुली पर न तो रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित था और न ही बिक्री रजिस्टर बनाया गया था।

इन गंभीर लापरवाहियों के कारण उप कृषि निदेशक की संस्तुति पर इन सभी विक्रेताओं के खिलाफ क्रय-विक्रय प्रतिबंधित करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा, जिला कृषि अधिकारी द्वारा निरीक्षण में मेसर्स खुशबु फर्टिलाइजर (मकदूमपुर), मेसर्स किसान खाद भंडार (सिरगिथा) और मेसर्स बालाजी खाद भंडार (मुहम्मदाबाद) पर भी स्टॉक बोर्ड और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध न कराने की शिकायत सही पाई गई। इन दुकानों का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं, फुटकर विक्रेताओं और सहकारी समितियों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!