
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। सोनहा पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप, ग्रामीणों ने खोला पोल।।
😱 गैर जोन स्थानांतरित थानेदार चंदन कुमार का कारनामा।
😱 बस्ती में सोनहा थाने में सौंपे गये आरोपी को मुठभेड़ दिखाकर मारी गोली, सोनहा पुलिस सवालों के घेरे मे।
बस्ती।। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली सुमाली गांव से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि थाना अध्यक्ष चंदन ने वाहवाही लूटने और फर्जी उपलब्धि दिखाने के लिए निर्दोष युवक को गोली मारकर मुठभेड़ का नाटक रचा। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को उन्होंने खुद पकड़कर सोनहा थाने में पुलिस को सौंपा था। इसके बावजूद कुछ देर बाद पुलिस ने मुठभेड़ की खबर फैलाकर दावा किया कि आरोपी भागते समय गोलीबारी में घायल हो गया। हमने आरोपी को थाने में पुलिस के हवाले किया था। फिर यह कैसे हो सकता है कि वह भाग निकला और मुठभेड़ हो गई? यह सब मनगढ़ंत कहानी है। सीसीटीवी से खुल सकता है सच ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि सोनहा थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाए, तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। उनका आरोप है कि थाना अध्यक्ष चंदन ने जानबूझकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया ताकि वह खुद को सफल और सख्त पुलिस अधिकारी साबित कर सकें। पुलिस की छवि पर दाग स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पुलिस की छवि धूमिल होती है और जनता का भरोसा टूट जाता है।पुलिस अपराध रोकने के बजाय फर्जी मुठभेड़ों का खेल खेल रही है। इस मामले ने पूरे बस्ती पुलिस प्रशासन की छवि खराब कर दी है। ग्रामीणों का कहना है की इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए थाना अध्यक्ष चंदन को तत्काल निलंबित किया जाए थाने के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए अमरौली सुमाली के ग्रामीणों ने आरोपी को थाने में किया था सुपुर्द बाद में पुलिस ने मुठभेड़ का ड्रामा रचकर आरोपी को गोली मारी ग्रामीणों का आरोप यह सब थाना अध्यक्ष चंदन की गढ़ी कहानी सीसीटीवी फुटेज सच को उजागर कर सकती है पुलिस की छवि और जनता का भरोसा दोनों दांव पर





















