
नागपुर, सोमवार 01 सितंबर 2025-: +++++++++++×××××××××××××× प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज 01सितबंर 2025 से नागपुर शहर में मिशन रेबीज कार्यक्रम के अन्तर्गत एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। एंटीरेबीज टीकाकरण विशेष अभियान 28 सितंबर 2025 तक चलाया जायेगा। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा दलों ने मिलकर इस कार्य की रूपरेखा बनाई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है कि नागरिकगण अपने पालतू कुत्तों को समय पर रेबीज टीकाकरण करवाकर नागपुर शहर को रेबीज मुक्त बनाने में मदद करें।
[yop_poll id="10"]






