
केशलपुर रोड पचगढ़ी बाज़ार श्री श्री गणेश पूजा समिति ने वियाडा के पूर्व चेयरमेन विजय झा को गुलदस्ता और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, तत्पश्चात् श्री झा ने गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर कोयलांचल वासियो के लिये सुख शांति और समृद्धि की कामना कर सप्ताह भर से शांति पूर्वक मेला चला रहे समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभ कामनाये दी, मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, अशोक लाल, प्रदीप पांडेय, शंकर चौहान, राणा प्रताप चौहान आदि को समिति के द्वारा भी अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया ।










