

ङीङवाणा-कुचामन जिले के कुचामन शहर के अहिंसा सर्किल से सोमवार को वार्षिक वाहन यात्रा कुचामन से सुरसुरा तेजाजी धाम के लिए रवाना हुई।
तेजा जी महाराज की पूजा अर्चना के बाद राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी एवं पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में एक हजार से अधिक वाहन ओर 21 ङीजे शामिल थे। ङीजे पर तेज़ा जी के भजन बजे रहे थे ओर तेजा भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। कलाकार बनवारी लाल टोंक लीलण घोड़ी डांस कर रहे थे। जाट समाज के अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों दी I
शोभायात्रा यात्रा में वीर तेजा जी महाराज कर्मा बाईं, राना बाई, धना भक्त, महाराजा सूरजमल कि संजीव झांकियां शामिल थी । पुरुष सफेद धोती कुर्ता ओर महिलाएं पीला पोमचा पहनी हुई थी।
[yop_poll id="10"]



