

+++++++++++++++++++++++++++++++++++++×+ बुधवार 03 सितंबर 2025-: पेन्ड्रारोड रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण रेलवे-स्टेशन के मुख्य द्वार को लगभग छह माह से बंद रखा गया है। स्टेशन का मुख्य द्वार बंद रहने से यहां यात्रा के लिए आने जाने वाले यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों महिलाओं बच्चों के साथ साथ दिव्यांगजनों को असुविधा रहती है। कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नागरिकों ने रेल अधिकारियों से मुलाकात कर यह जानना चाहा है कि आखिर काम मंदगति से क्यों चल रहा है जिसमे जानकारी मिली कि ठेकेदार महोदय जी बिलासपुर मे रहते हैं। नागरिकों ने शीघ्र ही स्टेशन के मुख्य द्वार को खोले जाने की मांग की है जिससे स्टेशन परिसर मे आने वाले यत्रियों को परेशानी से राहत मिल सके।


