
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664- विकास कार्यों के नाम पर अनियमितताएं बरती जा रही है। सागर। नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 09 में बनाईं जा रही पुलिया में घोर अनियमितताएं बरती जा रही है। पुलिया निर्माण कार्य करीब दो माह में पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य में ठेकेदार सहित नगर पालिका मकरोनिया के नेता भी शामिल हैं। जिसके चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 09 में चल रहे अन्य विकास कार्यों में सफलता नजर नहीं आ रही है। मकरोनिया नगर पालिका में केवल अनियमितताएं बरती जा रही है जिसके लिए कोई देखने वाला नहीं है। चल रहे अनियमितताएं का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है








