A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

सरिया पुलिस का सायबर जागरूकता अभियान-डिजिटल अरेस्ट के बारे मे दी गईं अहम जानकारी

IMG 20250909 WA0056 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/समृद्ध भारत डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे, 10सितम्बर 2025/सारंगढ़ //सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में साइबर अपराधों से बचाव हेतु पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना सरिया पुलिस ने “मिशन पहल अभियान” के तहत ग्राम बार स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गईं।

कार्यक्रम में समझाया गया कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें, सत्यापन के बिना किसी ऐप को डाउनलोड न करें तथा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। पुलिस, सीबीआई या अन्य एजेंसियां कभी भी फोन पर कॉल कर किसी को ऑनलाइन (डिजिटल अरेस्ट) गिरफ्तार नहीं करतीं। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

बच्चों को सोशल मीडिया पर सावधानी, गुड टच-बैड टच, जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। युवाओं को बैंक खाता किराए पर देने के खतरों से अवगत कराते हुए बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ साइबर अपराधों में संलिप्त कर सकती हैं।

थाना सरिया से सउनि मोतीलाल डनसेना, सावित्री कोर्राम, प्रआर सुरेंद्र सिदार सहित हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे। पुलिस ने कहा कि समाज की सुरक्षा के लिए पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर सहयोग आवश्यक है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!