A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-शराब कोचिंया गिरफ्तार, 25 लीटर महुआ शराब व बाईक जप्त

IMG 20250909 WA0049 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे, 09 सितम्बर 2025/बिलाईगढ़ //पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। अंतर जिला से शराब परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

दिनांक 09 सितम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परसाडीह रोड में समारू गोड़ (पिता किशनो गोड़, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बलौदा, थाना गिधौरी, जिला बलौदा बाजार) मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 LQ 0451 से अपने पीछे बड़े पिट्ठू बैग में भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर जा रहा है।

थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथ आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 25 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹2500) एवं मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (कीमत ₹30,000) कुल जुमला ₹32,500 का माल जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, प्र.आर. किशोर खटकर, आर. हेमंत जाटवर, कमल कुर्रे एवं अनिल कपूर सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!