
थाना को० शहर पुलिस द्वारा मारपीट, गाली-गलौज व छेड़खानी के अभियोग से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार –

थाना को०शहर जनपद मीरजापुर पर वादी जौन सैमसन सिंह पुत्र एम्ब्रोज पी. सिंह निवासी मिशन कम्पाउण्ड थाना को०शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध मारपीट, छेड़खानी व गाली-गलौज करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना को०शहर पर मु0अ0सं0-177/2025 धारा 115 (2), 352,351(2), 3(5), 76 बीएनएस व 07 सीएलए अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी को०शहर को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना को०शहर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को ०शहर क्षेत्र से घटना से संबंधित 05 नफर अभियुक्तगण 1. शनी सोनकर पुत्र स्व० अशोक, 2. मुकेश सोनकर पुत्र स्व० अशोक, 3. मनीष सोनकर पुत्र स्व० अशोक, 4. मोहित सोनकर पुत्र विग्गन सोनकर 5. जग्गा उर्फ दिनेश सोनकर पुत्र स्व०मौजीलाल सोनकर निवासीगण तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 1. शनी सोनकर पुत्र स्व० अशोक, निवासी तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर। 2. मुकेश सोनकर पुत्र स्व० अशोक, निवासी तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर। 3. मनीष सोनकर पुत्र स्व० अशोक, निवासी तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर। 4. मोहित सोनकर पुत्र विम्मान सोनकर निवासी तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर। 5. जग्गा उर्फ दिनेश सोनकर पुत्र स्व० मौजीलाल सोनकर निवासी तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0-177/2025 धारा 115 (2), 352, 351(2), 3(5), 76 बीएनएस व 7 सीएलए अधि. थाना को०शहर जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक थाना को०शहर जनपद मीरजापुर मय पुलिस टीम।







