
BREAKING: ग्वालियर में बीच रोड पर युवक ने लड़की को मारीं 4 गोलियां …
🎇 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज़ 🆕
ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सिरफिरे युवक ने सरेराह एक युवती को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना नगरनिगम मुख्यालय के ठीक सामने की है जैसे ही युवक ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती को गोली मारने के बाद आरोपी पास में ही बैठा रहा और जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर भी तमंचा तान दिया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बीच रोड पर युवती को मारी गोलियां
ग्वालियर के नगर निगम दफ्तर के ठीक सामने उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब एक युवक ने सरेराह युवती पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। युवक ने युवती को चार गोलियां मारीं हैं। युवती पर दनादन फायर करने के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। जब पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस पर भी तमंचा तान दिया। उसे काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और तभी कहीं जाकर आरोपी युवक को पकड़ा। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग के चलते वारदात की आशंका जताई जा रही है।








