?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेपाल आंदोलन में फंसी बयाना विधायक सकुशल वापसी

बयाना रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

नेपाल हिंसा में फंसी बयाना विधायक सकुशल लौटी, बयाना रेलवे स्टेशन पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

 

 

बयाना। हाल ही में नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच फंसी बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत शनिवार सुबह सुरक्षित बयाना लौट आईं। वे लखनऊ से पटना-कोटा एक्सप्रेस द्वारा बयाना रेलवे स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और भगवान भोलेनाथ के प्रति आभार जताया। इस दौरान परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। कई स्थानों पर सड़कों पर नाकेबंदी के कारण यातायात रुक गया। इसी दौरान कैलाश मानसरोवर से लौटते समय विधायक डॉ. बनावत अपने पति एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल सहित यात्रा दल के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल-चीन सीमा पर फंस गई थीं। हालात बिगड़ने पर विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से फोन पर सहायता मांगी। इसके बाद राज्य व केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और नेपाल दूतावास की सक्रियता से भारत वापसी का रास्ता आसान हुआ।

डॉ. बनावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर नेपाल दूतावास की मदद से उन्हें चीन बॉर्डर के पुरांग कस्बे से सिमीकोट ले जाया गया। हिंसा शांत होने के बाद वे नेपालगंज होते हुए लखनऊ पहुंचीं और वहां से रेलमार्ग द्वारा बयाना आईं।

उनके स्वागत में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन धाकड़, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि कमल आर्य, मणि अग्रवाल, नरेश बारैठा, सतीश सिंघल, किराना परचून संघ अध्यक्ष सौरभ गर्ग, मुकेश तिवारी, मुरली मोहन गुप्ता एडवोकेट, शुभम खत्री, हंसा बरौदा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूIMG 20250913 WA0091द रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!