
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- कलेक्टर संदीप जी आर ने समय सीमा बैठक में स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित करने एवं बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए निर्देश दिए कि जिले के सभी शिक्षक, प्राचार्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्धारित समय से 30 मिनट पहले अनिवार्य रूप से संस्थानों में उपस्थित हों। कलेक्टर ने समयपालन को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर खुलें एवं पूरे समय तक खुले रहें। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिना अनुमति के अवकाश पर रहने वाले एवं अनुपस्थित रहने वाले शासकीय सेवकों पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि समयपालन शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का सबसे अहम माध्यम है। यदि शिक्षक और आंगनवाड़ी कर्मचारी समय से पहले पहुंचेंगे, तो वे न केवल बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर पाएंगे, बल्कि शिक्षा और पोषण संबंधी गतिविधियों की समय पर शुरुआत भी सुनिश्चित होगी।





