A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

रामटेक में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए अगले 15 दिनों में भूमि हस्तांतरण- मंत्री आशीष शेलार

सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने रामटेक स्थित सरकारी विश्राम गृह में बैठक की

20250915 193734
++++++नागपुर, मंगलवार 16सितंबर 2025 +++++
महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार जी ने कल सोमवार को रामटेक के नवरगांव में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए स्थल का निरीक्षण किया, उसके बाद सरकारी विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
20250916 082213 इस बैठक के बाद मंत्री आशीष शेलार जी यह जानकारी दी कि विदर्भ में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से रामटेक में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए अगले कुछ ही दिनों में करीब साठ एकड़ भूमि अधिग्रहण करने और फिल्म सिटी निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किये जाने निर्णय लिया गया है। मंत्री आशीष शेलार जी ने आगे कहा कि रामटेक क्षेत्र में संरक्षित स्मारकों के विषय में भी सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार जी ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र के रामटेक में फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को एक उपयुक्त मंच प्रदान करने तथा रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के मार्गदर्शन में फिल्म सिटी की सथापना प्रस्तावित है। अब इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए राजस्व विभाग के स्वामित्व वाली करीब साठ एकड़ भूमि अधिग्रहण करने का निश्चय किये गया है। मंत्री आशीष शेलार जी ने कहा कि इस संबंध में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से भी चर्चा हो चुकी है। मंत्री आशीष शेलार जी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर नागपुर जिला कलेक्टर महोदय को आवेदन भी दिया जायेगा और यह सारी प्रक्रिया को तय समय के अंदर पूरा भी कर लिया जायेगा। मंत्री आशीष शेलार जी ने यह भी कहा रामटेक में प्रस्तावित फिल्म सिटी स्थापना के लिए एक परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय भी आज ही लिया गया है और शीघ्र ही इस संबंध में कार्यवाही पूरी की जायेगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार जी ने कहा कि रामटेक के प्राचीन गड मंदिर क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए यहां पर आने वाले सभी भक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकानें, ठेले, शौचालय आदि सुविधाओं के निर्माण को लेकर सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा प्रस्ताव पर भी अगले दस दिनों में महाराष्ट्र के पुरातत्व विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने और अनुवर्ती कार्यवाही किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!