A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में विज्ञान, गणित और कैरियर का संगम: छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_15 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में आज विज्ञान प्रदर्शनी, गणित मेला एवं कैरियर मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस बहुआयामी कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और करियर संबंधी जागरूकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी, दुद्धी ने कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथियों में ज्योति रावत, सहायक अध्यापिका (राजकीय बालिका हाईस्कूल, झारोकला) एवं अरुण कुमार मिश्र, प्रधानाध्यापक (राजकीय हाईस्कूल, दीघुल) उपस्थित रहे।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विज्ञान व गणित मॉडल्स की धनंजय कुमार वर्मा, प्रवक्ता (पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी), गौरव सिंह और जितेंद्र कुमार पाल, प्रवक्ता (राजकीय इंटर कॉलेज, गुरमुरा) द्वारा मूल्यांकन किया गया। निर्णायकों ने छात्राओं की रचनात्मकता, नवाचार और प्रस्तुति शैली की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे छात्राओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव सहित डॉ. प्रीति शर्मा, वर्षा, कुसुम, अर्चना, पुष्पा, आरती कुमारी, मनीष कुमार, देवेश कुमार चौबे, समायरा खान, राधा कुमारी, प्रीति सोनी, रूमन राय, अंजली राय, पुष्पा देवी आदि शिक्षकों व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!