A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना का मिले लाभ : डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर”

ग्रापए ने कलेक्ट्रेट पहुंच सीएम को सम्बोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा

IMG 20250916 WA0046

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र (ग्रापए) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक आर.सी. यादव को सौंपा। इस दौरान संगठन की ओर से अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार लोकतंत्र की नींव हैं, इसलिए उन्हें भी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समान लाभ मिलना चाहिए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें की गई हैं—

ग्रामीण पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए।

पत्रकारों को शासन स्तर पर बीमा सुविधा मिले और 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन का प्रावधान किया जाए।

पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व अनिवार्य रूप से जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच कराई जाए, जिससे अनावश्यक उत्पीड़न रोका जा सके।

राज्य व जिला स्तर की स्थाई समितियों की तरह तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारियों संग नियमित बैठकें हों और इसमें सभी तहसील अध्यक्षों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत पत्रकारों के परिजनों को किसान बीमा योजना की तर्ज पर तत्काल पाँच लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाए।

जिला स्तर पर स्थाई समिति की बैठक बुलाकर असली और फर्जी पत्रकारों की पहचान की जाए, ताकि अवैध वसूली पर रोक लग सके।

इस मौके पर पत्रकार राजेश पाठक, राकेश चंदेल, विनोद मिश्र, संतोष नागर, रामानुज धर द्विवेदी, सेराज अहमद, दयाशंकर रौनियार, विवेक मिश्रा, प्रमोद अग्रहरि, रामकेश यादव समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!