अविभावक एवं शिक्षक मिलन समारोह
रांची अविभावक एवं शिक्षक मिलन समारोह चटकपुर पहाड़ी शिव मंदिर के निकट स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल
रांची: *अविभावक एवं शिक्षक मिलन समारोह*
चटकपुर पहाड़ी शिव मंदिर के निकट स्थित
*आदर्श पब्लिक स्कूल* मे बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अंजली कुमारी,पायल कुमारी,निशा कुमारी,रूबी कुमारी, पूजा देवी,अनु देवी एवं रविरंजन कुमार शर्मा, गौतम कुमार शर्मा के निर्देशन मे बच्चों ने रंगा रंग नृत्य गान,संगीत,नाटक,वाद विवाद आदि प्रतियोगिताएं प्रस्तुति की जिसका अतिथियों ने जोरदार तालियों से स्वागत घर हौसला बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता मे आराध्या,प्रियंका,तुलसी,रिद्धि, लक्ष्मी,दीपा,खुशी,प्रेम,शुभम,
अमरनाथ,नीतु,आदित्य आदि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया इन विद्यार्थियों को विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित नारी सेना ने मनीषा देवी,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक योगिंदर उरांव,मिस लोहरदगा ईशा रानी,प्राचार्या सुलेखा कच्छप डायरेक्टर राज सिंह द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

विदित हो इस विद्यालय में प्रिंसिपल सुलेखा कच्छप, डायरेक्टर राज सिंह एवं चंदन कुमार के द्वारा जिन बच्चों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है ऐसे दस बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है इसके लिए छात्र क्लब ग्रुप द्वारा विद्यालय परिवार को सम्मानित भी किया गया है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया वहीं अतिथियों ने विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
राज सिंह,डायरेक्टर
हेल्पलाइन नंबर:
6207863869








