
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का सागर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। सुबह 11 बजे ग्राम भापेल से शेरपुर का सैकड़ो वाहनों का काफिला रैली के रूप में भापेल, रतोना फिर मोतीनगर चौराहा पहुँचा जहाँ उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया उसके बाद रैली विजय टॉकीज पर पहुँची जहां महराज छत्रसाल की प्रतिमा पर जीवन सिंह शेरपुर ने माल्यार्पण किया। रैली कटरा होते हुए तीनबत्ती गौर प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करते हुए सभा स्थल के लिए निकली। करणी सेना सागर द्वारा आयोजन कार्यक्रम में सैकड़ो गाड़ियों का काफिला शहर भर में घूमा और राहतगढ़ रेलवे फाटक के पास लक्ष्मीनारायण वाटिका पहुँचा, रैली में बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठजन शामिल थे। करणी सेना परिवार के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर जैसे ही सभा स्थल पर पहुचे जयघोष के नारों से सारा पंडाल गूंज उठा, कार्यक्रम में वरिष्ठों का सम्मान, समाज के होनहार छात्रो का सम्मान हुआ। इस दौरान अध्यक्ष जीवन सिंह ने बोला समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा हूँ आप सब का साथ ऐसे ही बना रहे उन्होंने आगामी हरदा जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रित किया गया। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में समाज जन व करणी सैनिक मौजूद रहे ।


