उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

बड़े रूप में हो रहा है प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

लखीमपुर के शहर छोटी काशी गोला गोकरननाथ में कृषक समाज इंटर कॉलेज में हो रहा है प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन देखें समाचार में विवरण

IMG 20250918 143055

गत वर्ष की भांति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे दिवस रविवार को
गोला तहसील के अंतर्गत प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है!
सामाजिक संस्था कल्याण भव: संस्थान द्वारा गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, ड्राइंग, मेहंदी की प्रतियोगिता कराई जाएगी!
प्रतियोगिता प्रभारी अंकित वर्मा ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 2 से लेकर परास्नातक तक के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं! प्रतियोगिता कक्षा अनुसार अलग-अलग ग्रुप में कराई जाएगी| भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे फार्म हेतु लखीमपुर रोड स्थित रामा बुक डिपो, अलीगंज रोड स्थित साहनी बुक डिपो, खुटार रोड स्थित कंप्यूटर एकैडमी पर संपर्क कर सकते, ऑनलाइन फार्म एवं अन्य जानकारी हेतु 9455878020 पर संपर्क कर सकते हैं!

Back to top button
error: Content is protected !!