A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को जनपद हरदोई स्थानांतरण पर पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी विदाई।

IMG 20250919 WA0062

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में एक भावुक और गरिमामयी समारोह में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को उनके जनपद हरदोई स्थानांतरण पर जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।IMG 20250919 WA0063
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अशोक कुमार मीणा के सोनभद्र में किए गए सराहनीय कार्यकाल, प्रशासनिक नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने पुलिस अधीक्षक को फूलमालाएं पहनाकर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सोनभद्र पुलिस परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर कृतज्ञता प्रकट की।IMG 20250919 WA0064
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में जिले में बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि “इस जनपद में सेवा करना मेरे लिए गौरव की बात रही। आपके सहयोग, समर्पण और आत्मीयता के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं था।” उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके निरंतर प्रयासों, अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने विशेष रूप से त्योहारों एवं अन्य संवेदनशील अवसरों पर पुलिस विभाग की सतर्कता, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि “हर चुनौती को हम सबने एकजुट होकर सफलतापूर्वक पार किया।” अंत में उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। बता दें
यह विदाई समारोह न केवल एक अधिकारी की विदाई थी, बल्कि उनके कार्यकाल के प्रति सम्मान, अपनत्व और कृतज्ञता की एक प्रेरणादायक अभिव्यक्ति भी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!