A2Z सभी खबर सभी जिले की

भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत महिला हितैषी पंचायत विषय पर जनपद के प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच पांच महिला ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला विकासखंड सभागार भावलखेड़ा में संपन्न हुई।

राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने पंचायती राज व्यवस्था एवं कार्य प्रणाली को समझाते हुए पीपीटी एवं चर्चा करते हुए ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की जानकारी देकर सतत् विकास लक्ष्य एवं उनका स्थानीयकरण पर चर्चा कर पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के उद्देश्य और महत्व को पीपीटी एवं चर्चा द्वारा बताते हुए पीएआई पोर्टल पर विषयगत स्कोर तथा आनलाइन ग्राम पंचायत स्कोरकार्ड का प्रदर्शन करते हुए समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, डिंपल गौड़, मास्टर ट्रेनर सोनी देवी ने महिला हितैषी पंचायत क्या, क्यों व कैसे, जेण्डर व सेक्स में अंतर, स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला सशक्तिकरण नेतृत्व, संचार कौशल एवं निर्णय लेने की क्षमता, महिला हिंसा एवं उसके प्रकार व निवारण, आदि पर जानकारी दी।

जनपद की महिला प्रधानों को नेतृत्व, संचार कौशल, महिला हितैषी पंचायत और पीएआई पर कार्यशाला संपन्न

भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत महिला हितैषी पंचायत विषय पर जनपद के प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच पांच महिला ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला विकासखंड सभागार भावलखेड़ा में संपन्न हुई। उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में एडीओ पंचायत अभय मोहन मिश्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व पर चर्चा की। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने पंचायती राज व्यवस्था एवं कार्य प्रणाली को समझाते हुए पीपीटी एवं चर्चा करते हुए ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की जानकारी देकर सतत् विकास लक्ष्य एवं उनका स्थानीयकरण पर चर्चा कर पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के उद्देश्य और महत्व को पीपीटी एवं चर्चा द्वारा बताते हुए पीएआई पोर्टल पर विषयगत स्कोर तथा आनलाइन ग्राम पंचायत स्कोरकार्ड का प्रदर्शन करते हुए समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, डिंपल गौड़, मास्टर ट्रेनर सोनी देवी ने महिला हितैषी पंचायत क्या, क्यों व कैसे, जेण्डर व सेक्स में अंतर, स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला सशक्तिकरण नेतृत्व, संचार कौशल एवं निर्णय लेने की क्षमता, महिला हिंसा एवं उसके प्रकार व निवारण, आदि पर जानकारी दी। IMG 20250919 WA0000 IMG 20250919 WA00001 IMG 20250919 WA0003 2 IMG 20250919 WA0002 1 IMG 20250919 WA0001 2एस.एच.जी. बैठक, महिला सभा, विलेज पावर्टी रिडेक्शन प्लान, जीपीडीपी का अभिसरण पर चर्चा की। अंत में खुला सत्र उपरांत टी.एम.पी. पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण का मूल्यांकन, सत्यापन और आधार फीडिंग उपरांत समापन किया गया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान पूजा, चेतना देवी, संगीता, कुसुम, रिंकी देवी, सिमरन, सरिता देवी आदि ने हिस्सा लिया। अंत में सभी का राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!