A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बलियापुर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बलियापुरःथाना प्रभारी ने शुक्रवार को थाना परिसर में पूजा
कमेटियों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने पूजा कमेटियों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की बांते कहीं। साथ ही यह भी कहा कि पूजा के दौरान रात दस बजे से सुबह छह बजे तक पूजा पंडालों एवं इसके आसपास के इलाके में बाजा पर प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति विसर्जन हर हाल में रात दस बजे से पहले तक संपन्न कर लेना है। कहा कि निर्देश की अवमानना होने पर संबंधित पूजा कमेटी इसके लिए जिम्मेवार होगी। पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार, देवाशीष पांडेय, सीमा देवी, बुदेश्वर पासवान, देवराज, राजेश कुमार, श्यामल मुखर्जी, कामेश्वर महतो, सुबोध साव, भोलानाथ महतो, संजीत केसरी आदि मौके पर थे।

Back to top button
error: Content is protected !!