A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

पुरानी बुराई को लेकर किया था प्राणघातक हमल

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपीयों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया गया था निर्देशित

Screenshot 2025 09 20 16 05 16 73 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 1

लोकेशन

कटनी

आपको बता दें कि दिनांक,,10,,09,2025

को रात्रि में करीब 08.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि नदीपार रविदास तिराहा के पास दीपक साहू पिता मंगी साहू उम्र 25 वर्ष नि. शिवाजी नगर कटनी को पुरानी बुराई पर से छोटू परौहा, रूपेन्द्र ठाकुर व उसके अन्य साथियों ने एकराय होकर जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर चोटें पहुचाई है जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल कटनी में लाया गया था। जिसे बाद में उचित ईलाज के लिए धर्मलोक अस्पताल कटनी में भर्ती किया गया। प्राप्त सूचना पर तत्काल धर्मलोक अस्पताल पहुंचकर आहत दीपक साहू की ओर से एकराय होकर गाली गलौज करने व जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में 07 नामजद आरोपियान के विरूद्ध अप.क्र. 794/25 धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा मामले के आरोपियान को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आरोपियों की अपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी एकत्रित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. योगेश मिश्रा व उनकी टीम के द्वारा घटना घटित करने वाले 03 आरोपियान छोटू उर्फ समीर परौहा, अमित उर्फ कल्लू सोनकर एवं अभिलाष उर्फ अस्सू सेन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
*गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नामः-*
1. छोटू उर्फ समीर परौहा पिता प्रहलाद परौहा उम्र 24 वर्ष नि. इंदिरा गांधी वार्ड कटनी
2. अमित उर्फ कल्लू पिता मुन्ना खटीक उम्र 22 वर्ष नि. नदीपार कैलवारा फाटक कटनी
3. अभिलाष उर्फ अस्सू सेन पिता सतीष सेन उम्र 19 वर्ष नि. कैलवारा फाटक कटनी

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की पता-तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका, श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह, उनि. योगेश मिश्रा, सउनि. बालगोविंद प्रजापति, प्र.आर. नीरज पाण्डेय, आर. मनु त्रिपाठी की अहम भूमिका रही

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे संपर्क सूत्र,,8103306266

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!