A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

सरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30पाव शोले देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Screenshot 2025 09 26 082350 जिला रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे, वन्दे भारत/समृद्ध भारत, 26 सितम्बर 2025/सरसींवा //सरसींवा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम ग्राम चोरभट्टी निवासी रोशन लाल साहू पिता गेंदलाल साहू (उम्र 35 वर्ष) को दबिश देकर पकड़ लिया।

पुलिस टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने सफेद झोले में छिपाकर रखी 30 पाव शोले देशी प्लेन शराब बरामद की। जब्त की गई शराब की मात्रा कुल 5.400 बल्क लीटर है, जिसकी कीमत लगभग ₹2400/- आंकी गई है।

मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और सख्ती की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!