

++++++ शुक्रवार 26 सितंबर 2025 नागपुर +++++
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर महानगर पालिका नागपुर की ओर से “रंग दे नागपुर” के नाम से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत दीवारों, पर सुंदर आकर्षक चित्रकारी करने के लिए दीवाल पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन नागपुर महानगर पालिका के द्वारा 11 एवं 12 अक्टूबर 2025 किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चार संकल्पनाओं पर आधारित प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कार्य शुरू हो गया है। पंजीकरण 02 अक्टूबर तक करवाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार रंग दे नागपुर” स्पर्धा में जीतने वालों को ईनाम भी दिए जायेंगे। महानगर पालिका नागपुर अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने सभी कलाकारों से यह अपील की है कि नागपुर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सुंदर आकर्षक चित्रकारी का प्रदर्शन करें। महानगर पालिका के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और भविष्य दर्शन कराना ही “रंग दे नागपुर” आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता दो भागों में आयोजित की जायेगी, जिसमें की 18 वर्ष आयु से ऊपर के विद्यार्थी और व्यवसायिक श्रेणी को शामिल किया जायेगा। विद्यार्थी समूह में बीएफए, एमएफए, फएफटी और व्यवसायिक श्रेणी में शौकिया चित्रकारी करने वाले कलाकार और फाइन आर्ट में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रत्येक समूह में पांच सदस्य होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक भागीदारों को गुग्गुल फार्म लिंक पर पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। और अधिक जानकारी के लिए कृपया मोबाईल नंबर-7020664762 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भागीदार बनने के लिए प्रतियोगियों को 02 अक्टूबर तक अपना स्केच एक विशिष्ट ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। समिति के द्वारा चयनित योग्य चित्रों को 11और12 अक्टूबर को प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त होगा। प्रतिभागियों को 11और 12 अक्टूबर को सुबह 07बजे शासकीय कला एवं डिजाइन महाविद्यालय में प्रतियोगिता की सामग्री जैसे रंग ब्रश दीवार का क्रमांक दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थी समूह के विजेताओं को एक लाख रूपय का प्रथम पुरस्कार, 75हजार रूपय का द्वितीय पुरस्कार, और 50हजार रूपय का तृतीय पुरस्कार मिलेगा। व्यवसायिक श्रेणी के समूह को 1•25 हजार रूपय का प्रथम पुरस्कार, 01लाख रूपय का द्वितीय पुरस्कार और 75हजार रूपय का तृतीय पुरस्कार प्राप्त होगा। प्रतियोगिता की मुख्य संकल्पनाएं- नागपुर@75 कई दशकों में हुई प्रगति परिवर्तन की यात्रा । स्वच्छ हरित स्मार्ट नागपुर, स्वच्छता हरियाली स्मार्ट सिटी विकास। नागपुर द टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया । नागपुर की संस्कृति इतिहास धरोहर।













