A2Z सभी खबर सभी जिले की

कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी मेधावी छात्रा वैष्णवी केशरी

IMG 20250926 WA0126 विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया) – महिलाओं के सशक्तिकरण और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आज कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज में कक्षा 8 की मेधावी छात्रा वैष्णवी केशरी को सांकेतिक रूप से एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया।

प्रधानाध्यापिका वैष्णवी केशरी के मार्गदर्शन में छात्रा उजमा, रेशमा, लक्ष्मी, प्रियांशी, शाबरीन, नितिका और रागनी कुमारी ने शिक्षिका के रूप में कार्यभार संभाला। वैष्णवी ने इस अवसर पर कहा, “मैं पढ़-लिख कर प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हूँ।”IMG 20250926 WA0125

प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने छात्राओं को विद्यालय संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं ने प्रार्थनासभा, छात्र उपस्थिति और शिक्षण कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में एक फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

विद्यालय की शिक्षिका अंजूरानी, पद्मावती देवी, श्वेता जैसवाल, शालिनी गुप्ता और चंचला गुप्ता ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस पहल ने छात्राओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक भागीदारी की भावना को जागृत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!