A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

सिद्धार्थनगर में जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के ककरही पुल के पास शनिवार दोपहर 2 बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू पिकअप ने मोटरसाइकिल पर सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, चारों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांसी जा रहे थे। ककरही पुल के पास सामने से आ रही पिकअप ने बेकाबू होकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सभी युवक सड़क पर गिर गए।

हादसे में थाना लोटन क्षेत्र के बनियाडीह निवासी मंगेश (19) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार अन्य घायल युवकों की पहचान बनियाडीह निवासी कल्लू (20), शनि (20) और कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी राजेश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचाया।

Back to top button
error: Content is protected !!