A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में बुजुर्ग की मौत

नदी किनारे गिरने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सिद्धार्थनगर के पकडिहवा टोला मिठवनिया गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है

यह घटना ढेबरूआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वृद्ध तुलसीराम के रूप में हुई है, जिनकी शुक्रवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई।

तुलसीराम के बड़े बेटे किशुन दत्त ने बताया कि शुक्रवार देर रात उनके पिता शराब पीकर घर लौटे थे। नशे की हालत में उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर बेटों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए थे।

तुलसीराम शराब पी कर घर मे गाली गलोज कर रहे थे इसी कारण किशुनदत्त ने अपने पिता तुलसीराम का हाथ पैर बाध दिये थे। उसके कुछ देर बाद घर के बच्चे रस्सी खोल दिये। फिर तुलसीराम पास मे नदी के पास समय माता मंदिर के पास जा रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण सर के बल गिर गये। उसके बाद जगह पर मृत्यु हो गई।

किशुन दत्त के अनुसार, बाद में घर के बच्चों ने तुलसीराम को खोल दिया था। ढेबरूआ थाना पुलिस अब परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!