A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में आज तीन प्रमुख आयोजन

गाजीपुर। जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
सुबह 8 बजे हाटमनपुर चर्च में माता मरीयम की झांकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन सुबह 9 बजे से जनपद के सभी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) और न्यूपीएचसी (नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर किया जाएगा। मेले में आमजन को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाओं की सुविधा दी जाएगी।

दोपहर में पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा शास्त्री नगर में अपराह्न 3 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!