A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जावेगी पोलियो रोधी खुराक

पल्स पोलियो के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित

IMG 20251007 WA0046

IMG 20251007 WA0040

डीडवाना-कुचामन जिले में  राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान में बच्चों को पोलियों रोधी दो बूंद जिन्दगी की पिलाई जायेगी। इसके लिए आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में माईकिंग व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में किया गया।

 

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी, डब्लूएचओ एसएमओ डॉ. मुनेन्द्र शर्मा और जिला आरसीएचओ अधिकारी डॉ. इरफान अली खत्री ने बताया की जिले के लगभग 2 लाख 36 हजार 782 बच्चें जो 0 से 5 वर्ष तक के आयु वर्ग के है को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु जिले में 1245 बूथ, 4592 वेक्सिनेशन टीमें 229 सेक्टर सुपरवाईजर एवं लगभग 14485 पोलियो वाईल का उपयोग किया जावेगा।

 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान हेतु जिला स्तरीय मोनिटरिंग टीम का गठन किया गया हैं जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आरसीएच अधिकारी, जिला चिकित्सालय नोडल डीडवाना-कुचामन,हेतु पर्यवेक्षक कार्य करेगे। ब्लॉक पर्यवेक्षक के साथ ही डब्ल्यू.एच.ओ. के मोनिटर भी कार्यक्रम कि मोनिटरिंग करेगे।

 

राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम में अधिक से अधिक बूथ कवरेज करने तथा छुटे हुये बच्चों को दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर ० से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने के लिये विभाग द्वारा सभी तैयारिया कर ली गई है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!