A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
इटवा थाने में 7 वाहनों की नीलामी हुई
"ऑपरेशन क्लीन" के तहत 87 हजार का राजस्व मिला, राजकीय कोषागार में जमा कराया
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना परिसर में 10 अक्टूबर 2025 को “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत सात वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी से कुल 87,000 रुपये (जीएसटी सहित) का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे राजकीय कोषागार में जमा कराया जाएगा।

यह नीलामी उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान का हिस्सा थी। डॉ. अभिषेक
महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश और प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।
नीलामी की कार्यवाही उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल और प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुंदर तिवारी की उपस्थिति में विधि सम्मत तरीके से की गई। नीलामी में लावारिस, लादावा और माल मुकदमाती श्रेणी के कुल सात मोटरसाइकिल शामिल थे।






