उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कंपोजिट विद्यालय रमपुरा में अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

महिला शक्ति मिशन 5.0 के अंतर्गत सभी छात्राओं को पुलिस सहायता के लिए डायल 112 के बारे में भी बताया गया

 

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

 

कंपोजिट विद्यालय रमपुरा में अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज मनाया गया

झांसी जिला के गरौठा तहसील अंतर्गत रमपुरा गांव में आज मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुलेमान खान के द्वारा कंपोजिट विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व आंगनबाड़ी के सभी बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई व सरकार की मंशा के अनुसार सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया व महिला शक्ति मिशन 5.0 के अंतर्गत सभी छात्राओं को पुलिस सहायता के लिए डायल 112 के बारे में भी बताया गया अंत में सभी बालक बालिकाओं से योगा भी कराया गया

और योगा से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया जिसमें कंपोजिट विद्यालय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमपुरा से प्रधानाचार्य सुलेमान खान राजकुमार गुप्ता महेंद्र वर्मा नरेंद्र कुमार मनीष अग्रवाल नितेश गुप्ता व आंगनबाड़ी से शालिनी शर्मा व वंदना एवं समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!