A2Z सभी खबर सभी जिले कीधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

श्री सांईनाथ बाबा की चरण पादुकाएं पहुंची नागपुर

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर ++++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ++++++
भक्तजनों के आराध्य स्थल श्री सांईबाबा की चरण पादुकाएं लेकर सांई रथ कल शाम करीब चार बजे के आसपास नागपुर शहर की सीमा पर चिंचभवन चौक पहुंचा। इस अवसर पर सांई चरण पादुकाओं के दर्शन के विभिन्न स्थानों से आए हुए बाबा के भक्तजनों ने फूलों की वर्षा कर बाबा के खूब जयकारे लगाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सांई बाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के विशेष सहयोग से श्री सद्गुरु सांईनाथ चरण पादुका दर्शन महोत्सव का आयोजन श्री सद्गुरु सांई चरण पादुका ट्रस्ट, सांई पालकी परिवार एवं सांई भक्त सांई सेवक परिवार नागपुर के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबा के भक्तजनों ने सड़कों पर फूल की पंखुड़ियों से सुंदर रंगोली भी बनाई हुए थे। बाजे गाजे के साथ टोलियों की लयबद्ध ध्वनि भी चल रही थी। महिलाएं एवं युवतियों ने इस अवसर पर एक ही रंग की साड़ी और चोली धारण कर लेजिम नृत्य और बाबा के नाम जाप से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। सांई रथ में बाबा की यह पादुकाएं लेकर आए शिरडी सांई संस्थान के अधिकारियों सुरक्षा गार्डों पुजारियों एवं सेवकों ने स्थानीय भकतजनों को सांई बाबा की चरण पादुकाएं सौंपी फूलों से सजे हुए एक छोटे से रथ में बाबा की चरण पादुकाएं रखकर चौक के पास सांई गेस्ट हाउस के सामने बाबा की आरती की गई। इसके बाद श्री सांई पादुकाओं की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई रथ के आगे महिलाओं और पुरूषों की बाइक रैली चल रही थीं। कल चिंचभवन से शुरू की गई शोभायात्र का स्वागत-: सोमलवाड़ा, राजीव नगर, नरेंद्र नगर, मानेवाड़ा, क्रीड़ा चौक, महल, बड़कस चौक,गडकरी वाड़ा, चिटणीस पार्क मे भव्य स्वागत किया गया। जानकारी अनुसार बाबा की चरण पादुकाएं चिटणीस पार्क महल में रखी जायेंगी। भकजनों के दर्शन के लिए दर्शन व्यवस्था 11 अक्टूबर को सुबह 05:30 बजे से शुरू हो जायेगी और 12 अक्टूबर रविवार तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!