A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर महानगरपालिका ने स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली अभियान शुरू करने का निर्णय लिया

निरूपयोगी सामानो को जमा करने खुलेंगे केंद्र

20251010 093917 1वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर
+++++++ नागपुर, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ++++++
घरों में की जाने वाली साफ सफाई के दौरान घरों से निकलने वाले बिना उपयोग के सामान तथा कचरे के सही तरीके से निपटान करने के लिए नागपुर महानगर पालिका ने इस बार दिपावली पर स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली नामक अभियान 12 अक्टूबर रविवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत महानगरपालिका नागपुर के द्वारा शहर में करीब 102 स्थानों पर विशेष संकलन केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन विशेष संकलन केंद्रों मे घरों की अनुपयोगी सामानों को जमा किये जा सकेंगे। महानगरपालिका नागपुर आयुक्त डॉ• अभिजीत चौधरी जी ने कहा कि जैसे घर की सफाई की जाती है वैसे ही शहर भी हमारा ही एक घर है। साफ सफाई के दौरान घरों से निकलने वाले अनुपयोगी वस्तुओं का संकलन कर उनका फिर से उपयोग और रिसायकलिंग करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। महानगरपालिका नागपुर ने सभी दस जोन कार्यालयों में जोनवार 102 कचरा संकलन केंद्र बनाए जाने का फैसला किया है। शहर के नागरिकगण 12 से 18 अक्टूबर के बीच अपने नजदीकी कचरा संकलन केंद्र पर वर्गीकृत कचरा को जमा कर सकते हैं, और अपने शहर को साफ सुंदर पर्यावरण मित्र बनाने में अपना योगदान भी दे सकते हैं। अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत जी ने अनिकारियों की बैठक कर इस अभियान की समीक्षा की। वसुमना पंत जी ने कहा केंद्र सरकार की “स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली” अभियान के अंतर्गत नागपुर महानगरपालिका के द्वारा भी 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न उपक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। 12 अक्टूबर से सभी दस जोन कार्यालयों में और आरआरआर केंद्रों मे अनुपयोगी वसतुओं का दान केंद्र शुरू होंगे। 14 अक्टूबर से महानगरपालिका के हाजिरी केंद्र, विभिन्न स्कूलों और समाज भवनों में कचरा संकलन केंद्र शुरू होगा। 16 अक्टूबर से नागपुर शहर के 40चयनित स्थानों पर विशेष कचरा संकलन केंद्र शुरू किए जायेंगे। डॉ• महल्ले जी ने शहर के नागरिकों से अपने अपने घरों में रखी हुई पुन: उपयोगी/ अनुपयोगी सामान जैसे कि लकड़ी या प्लास्टिक की चीजें बर्तन कुर्सियां खिलौने कपड़े आदि सभी वस्तुओं को इन केंद्रों मे जमा किये जाने की अपील की है। बड़ी वस्तुओं को लेने घरों तक पहुंचेगा वाहन। दिपावली के समय में घरों की साफ सफाई के दौरान निकलने वाली बड़ी अनुपयोगी सामान जैसे कि – पलंग, अलमारी, सोफा, फर्नीचर, आदि इन केंद्रों तक ले जाने मे सुविधा देने के लिए नागरिकों की मांग के आधार पर मनपा प्रशासन द्वारा घर से उठाव के लिए विशेष वाहन सेवा भी उपलब्ध करवाई जायेगी। कचरा दान केंद्रों पर नागरिकों के द्वारा दी जाने वाली वस्तुओं को चार रंगों की बाल्टियों में में वर्गीकृत रूप से जमा किया जायेगा। जैसे- लाल, पीला, हरा और नीला। इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान ई वेस्ट संकलन के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। महानगर पालिका का यह उपक्रम विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है जिसका उद्देश्य नागरिकों मे स्वच्छता के प्रति जागरुकता को और अधिक बढ़ाना भी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!