

डीडवाना-कुचामन जल संसाधन विभाग मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत शनिवार को परबतसर दौरे पर रहे। उन्होंने क्षेत्र के पीर जी का नाका बांध का निरीक्षण किया। श्री रावत ने अधिकारियों को बांध के उचित रख रखाव के निर्देश दिये।
इस दौरान श्री रावत ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को बांध के सुदृढ़ीकरण के लिए सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मानसून राज्य में अच्छी बारिश से प्रदेश के बांध ओवरफ्लो हुए है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा।
अधिशाषी अभियंता ने पीर जी का नाका बांध के कैचमेंट एरिया, भराव क्षमता, पानी की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मंत्री श्री रावत ने बांध की पाल पर पौधारोपण भी किया।
इस दौरान पूर्व विधायक श्री मान सिंह किनसरिया, उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।











