A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

एन, के,जे, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अवैध गांजा तस्कर

लगभग 50,000 रुपये का अवैध गांजा हुआ जप्त

Oplus_16777216

कटनी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा विगत रात्रि चलाए गए कांबिंग गस्त के दौरान एन के जे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से गांजे की खेप लेकर जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से लगभग 50 हजार मूल्य का गांजा बरामद किया गया है। तीनों ही आरोपी पन्ना जिले के शाहनगर निवासी बताए जा रहे हैं।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने हेतु नशे की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में 14 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी एन के जे निर्देश पर थाने की टीम ने काम्बिंग गश्त के दौरान सरपंच ढाबा जुहला बायपास में एक संदिग्ध मोटर साईकिल में तीन व्यक्तियों को बैठे देखा। तीनो की जब संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उनकी तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल के बीच में बैठे व्यक्ति के पास एक नीले रंग का थैला मिला, जिसे चैक करने पर थैले के अंदर चार अलग अलग पन्नियों में चार पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर इलेक्ट्रानिक तराजू से गांजे की तौल करने पर किसका कुल बजन 4 किलो 236 ग्राम कीमती लगभग 50 हजार रूपये एवं एक मोटर साईकिल एच.एफ.डीलक्स क्रमांक एमपी 35 Z D 4861 कीमती लगभग 35 हजार रूपये एवं आरोपीगणों के पास से 3 टच मोबाइल जप्त किया गया। एन ,के ,जे पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गांजा के संबंध में आरोपियों से पृथक से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
ये हुए गिरफ्तार
एन,के,जे पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा है उनमें टूटू पारधी  पिता मोहन पारधी निवासी चैपरा शाहनगर जिला पन्ना, समीम खान पिता अजीब खान निवासी टिकरिया शाहनगर जिला पन्ना एवं अंकित यादव पिता पुरूषोत्तम यादव निवासी ग्राम टिकरिया, शाहनगर जिला पन्ना शामिल है।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी उप.निरी. रूपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. महेन्द्र जयसवाल चौकी प्रभारी खिरहनी, सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उईके, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. आरिफ हुसैन, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. राजेश चैधरी, प्र.आर. कुलदीप सिंह आर. चालक ओमशिव तिवारी, आर. अजय शंकर साकेत साइबर सेल कटनी की विशेष भूमिका रही।

कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेंद्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

 

Back to top button
error: Content is protected !!