A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी विभागीय स्पर्धा में चमके..

सभी विजयी खिलाड़ी राज्यस्तरीय शालेय स्पर्धा का हिस्सा बने।

IMG 20251014 225426

:-   क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय (म.रा.) पुणे, अंतर्गत जिल्हा क्रीडा अधिकारी कार्यालय व जिल्हा क्रीडा परिषद के मान्यता तथा ग्रेपलिंग असोसिएशन ऑफ वर्धा के द्वारा आयोजित नागपुर विभागीय शालेय ग्रेपलिंग स्पर्धा २०२५-२६ का आयोजन दिनांक ०१ अक्टूबर २०२५ कालावधि ने जिल्हा क्रीडा संकुल, वर्धा यहां संपन्न हुआ। जिसमें नागपुर विभाग के 5 जिल्हों का समावेश था। जिसमें स्थानिक पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी, चंद्रपुर के खिलाड़ियों ने कुल २४ पदक प्राप्त किए, जिसमें १७ स्वर्ण पदक, ५ रजत पदक, व २ कांस्य पदक जीते, पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी में भिन्न भिन्न स्कूलों के बच्चे अकैडमी में मेहनत और नियमित सराव करते है, और अभी चल रहे शालेय क्रीडा स्पर्धा में जैसे कुश्ती, तायक्वोंडो, किक बॉक्सिंग, जीत कुने दो, कबड्डी इन खेलो जिल्हे में प्रथम स्थान हासिल करके विभागीय स्पर्धा के लिए चयनित हुए तथा ग्रेपलिंग खेल में विभागीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्यस्तरीय शालेय ग्रेपलिंग क्रीडा स्पर्धा २०२५-२६ के लिए अपना स्थान निश्चित किया। पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी यह एकमात्र अकैडमी है जो कि विविध खेलो और विविध स्कूलों के लिए खिलाड़ी तैयार करती है, जिसमें विशेष तौर पर हिंदी सिटी हायस्कूल, एफ.ई.एस. गर्ल्स कॉलेज, डॉ. आंबेडकर कॉलेज, बागला हाइस्कूल, कार्मेल अकैडमी ICSE, मराठी सिटी हायस्कूल, श्री. महर्षी विद्या मंदिर, इत्यादि स्कूलों के छात्र छात्राएं नियमित अपने खेलो का सराव करते है। जिसमें मुख्य कोच/ मार्गदर्शक के तौर पर NIS कुश्ती कोच श्री. मुकेश पाण्डेय सर तथा अन्य लडकियों के लिए अन्य कोच है। इस अकैडमी के सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने खेलो में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिल्हे व राज्य का नाम रोशन किया है, और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे ऐसी उम्मीद पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री. मुकेश पाण्डेय व सचिव श्री. उमेश पंधरे सर ने जताई है। और बाकी सहयोगी श्री. प्रहलाद सिंह तोमर सर, श्री. श्रीकांत आलम सर, श्री. पवन खनके सर, श्री. निखाड़े सर, आदि सहयोगियों शारिरिक शिक्षको ने चयन खिलाड़ियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।

Back to top button
error: Content is protected !!