A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व निर्धारित बैठक के क्रम में आज विशिष्ट बीटीसी शिक्षक बेसिक शिक्षा एसो उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी की अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा व महानिदेशक बेसिक शिक्षा व निदेशक बेसिक शिक्षा के साथ हुई

FB IMG 1760635280649 FB IMG 1760635277953

लखनऊ।

अपर मुख्य सचिव, महानिदेशक व निदेशक बेसिक शिक्षा के साथ हुई बैठक
पूर्व निर्धारित बैठक के क्रम में आज विशिष्ट बीटीसी शिक्षक बेसिक शिक्षा एसो उ प्र के प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष तिवारी जी के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव आदरणीय श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा सर, महानिदेशक स्कूल शिक्षा आदरणीया श्रीमती मोनिका रानी जी के साथ बैठक/वार्ता हुई।
वार्ता दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके जल्द से जल्द समाधान की बात हुई टेट प्रकरण पर बताया सरकार आप सभी के साथ है सरकार ने रिव्यू कर दिया है जिसकी सुनवाई नवम्बर माह में प्रस्तावित है।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने विशिष्ट बीटीसी 2004 द्वारा चयनित व अन्य शिक्षकों के पुरानी पेंशन से आच्छादित होने का मुद्दा भी उठाया जिस पर काफी देर चर्चा हुई प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने वार्ता दौरान बताया माननीय मुख्यमंत्री जी ने सदन में घोषणा की थी कि 70000 शिक्षक पुरानी पेंशन से आच्छादित किए जाएंगे जिसमें बेसिक के लगभग पैंतालीस हजार शिक्षको को इसका लाभ मिलेगा जिस पर ए सी एस सर ने कहा आपका प्रकरण उच्च स्तर पर विचाराधीन है धैर्य रखें*।
साथियों संगठन माननीय मुख्यमंत्री स्तर पर, शासन एवं विभाग तीनों जगह युद्ध स्तर पर पैरवी कर रहा है संगठन सभी स्तर पर नजर बनाए हुए हैं हर स्तर पर पैरवी अनवरत जारी है पेंशन प्रकरण से जुड़े सभी बैच के साथी धैर्य और भरोसा बनाए रखे संगठन प्रकरण के समाधान हेतु हर तरह से प्रयासरत है और रहा है।
इस दौरान बेसिक शिक्षा निदेशक आदरणीय प्रताप सिंह बघेल जी भी उपस्थित रहे।
वार्ता उपरान्त ए सी एस आदरणीय पार्थ सेन शर्मा सर, महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्रीमती मोनिका रानी जी को दीपावली के अवसर पर मोमेंटो देकर शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही निदेशक सर एवं व समस्त विभागीय अधिकारियों से मिलकर उनको भी दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव/प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान, बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी मिश्रा, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
जो देर से मिलता है वह दूर तक चलता है इसलिए सब्र और भरोसा दोनों बनाए रखिए।

Back to top button
error: Content is protected !!