

卐 आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐
शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025-: अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है। त्योहारों के समय खरीदारी भी बढ़ जाती है। त्योहारों पर लोग अपने परिवार जनों के लिए विभिन्न प्रकार की खरीदारी करने साथ अपने सगे संबधियों मित्रों को देने के लिए उपहार आदि की भी खूब खरीदारी करते हैं। खलीदारी पर ऑनलाइन डिजिटल रूप से भुगतान का चलन भी बढ़ जाता है। आजकल ऑनलाइन धोखेबाजी जालसाजी भी बहुत होने लगी है, ऐसे में ऑनलाइन भुगतान करते समय पर सावधानी भी बहुत जरूरी हो जाता है। जालसाज फर्जी बेवसाइट क्युआर कोड, लिंक फिशिंग उपभोक्ताओं को निशाना बनाते हैं। ऑनलाइन खरीदारी भुगतान करते समय हर क्लिक करने पूर्व पहले सोच समझकर जांच परखकर भुगतान करना चाहिए। किसी भी अनजान बेवसाइट पर बंपर ऑफर डिस्काउंट आदि पर सतर्क रहें। बेवसाइट डोमेन में http://और लॉक आईकान का होना बेहद जरूरी है। स्पेलिंग गलत दिखे तो बेवसाइट नकली हो सकता है सावधान रहें। ऑनलाइन खरीदारी या गिफ्ट कार्ड स्क्रैचिंग केवल ब्रांड ऑफिशियल बेवसाइट या फिर एप्प के माध्यम से ही करें। थर्ड पार्टी लिंक से हमेशा बचें। अनजाने क्युआर कोड या भुगतान लिंक से भी सावधान रहें। सोशल मीडिया या चैट पर मिले क्युआर कोड पे लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। अपने यूपीआई पेमेंट भुगतान आईडी को दो तीन बार मिलान करके ही भुगतान करें। अपने एटीम कार्ड की डिटेल बैंकिंग डाटा को सेव न करें। सेव कार्ड पर क्लिक करने से बचें। भारतीय रिजर्व बैंक के टोकनाइजेशन नियमानुसार ही कार्ड डेटा केवल बैंक सर्वर पर ही सुरक्षित रहता है, किसी एप्प पर नहीं सतर्क रहें। प्रत्येक बैंकिंग या पेमेंट एप्प में टू-एफए एक्टिव करें। इससे पासवर्ड कभी भी लीक होने की स्थिति मे भी सुरक्षा बनी रहती है। फर्जी एप्प अपडेट लिंक से मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है। एप्प अपडेट हमेशा गुग्गुल प्ले स्टोर पर से ही करना चाहिए। फ्री गिफ्ट अथवा कूपन जीतने के फर्जी मैसेजस से बचें क्लिक न करे। फ्राॅड कॉल सेंटर वाले अक्सर करके खुद को कस्टमर सर्विस बतलाकर ठगा करते हैं। फोन नंबर हमेशा ऑफिशियल बेवसाइट या एप्प पर ही उपयोग किया करें। सावधान रहें, सतर्क रहें। साइबर ठगी होने से बचें। ।





