पुलिसवालों की जेब गर्म, लेकिन FIR ठंडी क्योंकि कच्ची शराब का धंधा चलता रहे
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती उत्तर प्रदेश
।। बस्ती दीपावली पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही।।
प्रवर्तन अधिकारी के निर्देश पर विभाग ने की ताबड़ तोड़ छापेमारी। छापेमारी से शराब का अवैध कारोबार करने वालों में मचा हड़कंप। आबकारी विभाग की टीम ने कई जगहों पर दी दबिश , भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण को किया गया नष्ट । दबिश के दौरान दो हज़ार क्विंटल लहन और 90 लीटर कच्ची शराब को किया गया बरामद।
छावनी थाना क्षेत्र के छितौना व मांझा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने की कड़ी कार्यवाही।आबकारी विभाग ने कार्रवाई की तस्वीरें साझा कर किया खबर की पुष्टि।साबित किया कि, वास्तव में छावनी थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब कारोबार। छावनी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब नहीं, अब “घरेलू ब्रांड” बन गया है कच्ची शराब।अधिकतर गांव क्षेत्र में “देसी कंपनी” की भट्ठी लाइसेंस फ्री और पुलिस फ्रेंडली।आबकारी विभाग ने आंखें मलते हुए की कार्यवाही और कहा”हां भई, शराब थी!”
🚨 पुलिसवालों की जेब गर्म, लेकिन FIR ठंडी क्योंकि कच्ची शराब का धंधा चलता रहे।
छावनी क्षेत्र के गांव-गांव में अब खेती नहीं, कड़ाही और ड्रम में उबलती है किस्मत। “सुरक्षा के बदले मोटा कमीशन”ये है विक्रमजोत चौकी छावनी थाना का नया सिस्टम।बच्चा-बच्चा जानता है कच्ची शराब का अड्डा कहाँ है, बस पुलिस ही भूल गई रास्ता। बस्ती बन गई है “मिनी शराब फैक्ट्री”, और जिम्मेदार सिर्फ मूक दर्शक।
🚨 छावनी थाना के कुछ पुलिसवालों का नया स्लोगन “पकड़ेंगे नहीं, पार्टनर बनेंगे!”।।


















