उत्तर प्रदेशबस्ती

जब केवल कागजों तक ही सिमटा रहेगा वृक्षारोपण तो धरा पर कैसे आयेगी हरियाली

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। फर्जी वृक्षारोपण कर लाखों डकार गए कप्तानगंज में वन विभाग के जिम्मेदार, नींद में डीएफओ।।

बस्ती उत्तर प्रदेश 

💫 एसडीजी पब्लिक स्कूल भुवनपुर व अन्य दर्जनों साइडों पर फर्जी वृक्षारोपण से जुड़ा मामला।

💫 जब केवल कागजों तक ही सिमटा रहेगा वृक्षारोपण तो धरा पर कैसे आयेगी हरियाली बना अहम प्रश्न।

💫 जब तक दोषी नहीं पहुंचेंगे सलाखों के पीछे तब तक ऐसे ही उजड़ती रहेगी धरा की हरियाली।

 बस्ती , उत्तर प्रदेश 

       कप्तानगंज – बस्ती ।। जहाँ एक ओर देश व प्रदेश की सरकार वृक्षारोपण पर पानी की तरह पैसे बहाकर धरा की हरियाली कायम रखने हेतु कमरतोड़ मेहनत कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कप्तानगंज वन रेंज के जिम्मेदार फर्जी वृक्षारोपण कर अपनी जेब तो भर ही रहे हैं साथ में सरकार के वृक्षारोपण अभियान को पलीता लगाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मामला एसडीजी पब्लिक स्कूल सहित दर्जनों साइडों पर फर्जी वृक्षारोपण से जुड़ा हुआ है जहाँ वन विभाग ने कागजों में वृक्षारोपण कर लाखों रुपये डकार लिए हैं अब निराई गुड़ाई के नाम पर फर्जी भुगतान करने की तैयारी चल रही है।

       आपको बताते चलें कि एसडीजी पब्लिक स्कूल भुवनपुर कप्तानगंज पोखरा बाजार बाया लहिलवारा कौड़ी कोल मार्ग पर स्थित है जो ग्रामीण क्षेत्र का ख्यातिप्राप्त एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं में शुमार है। वन विभाग के भ्रष्टाचारियों की कुदृष्टि से यह संस्था भी नहीं बच पायी व वन विभाग के जिम्मेदारों ने विद्यालय के नाम पर सैकड़ों फर्जी वृक्षारोपण दिखाते हुए लाखों लाख रुपये डकार लिए अब निराई गुड़ाई के नाम पर दुबारा लूट की तैयारी चल रही है । सूत्रों की मानें तो अकेले कप्तानगंज वन रेंज में दर्जनों से ज्यादा ऐसी साइडें हैं जहाँ बिना वृक्षारोपण भुगतान प्राप्त कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है और पूरे जनपद स्तर की बात करें तो जनपद का यह एक महाघोटाला होगा जिसमें करोड़ों से ज्यादा का वारा – न्यारा मिलेगा। बात यहीं फर्जी वृक्षारोपण पर ही नहीं समाप्त होती है जनपद स्तर पर सैकड़ों से ज्यादा अवैध आरा मशीनों का संचालन वन विभाग के संरक्षण में हो रहा है जिससे धरा की हरियाली को ग्रहण लगा हुआ है और बदले में जिम्मेदार मोटी फिरौती वसूल रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!