

卐 आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाऐ 卐
शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025-: दीपावली के शुभ अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-कोरबा स्पेशल ट्रेन रेल प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 06883/06884- नेताजी सुभाष चंद्र इतवारी- कोरबा-इतवारी स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक चलाई जायेगी प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्पेशल ट्रेन आने और जाने दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों रूकते हुए चलेगी। ट्रेन क्रमांक 06883-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- कोरबा स्पेशल इतवारी स्टेशन से रोज सुबह 05बजे छूटेगी और शाम 07:30 बजे कोरबा स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 06884-कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- स्पेशल ट्रेन रोज सुबह 05:30बजे कोरबा से छूटकर शाम 07:30बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में आठ सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।





